सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल-मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले महीने सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नशे की हालत में लूट के इरादें से वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चैन समेत हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त को आरोपियों ने 40 वर्षीय चंदन नामक सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम सुबह करीब 5 बजे दिया था। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। आरोपी इससे पहले भी मंडी क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई लोगों के साथ लूट और छीनाछपटी कर चुके हैं।

नशे की हालत में करते थे लूट-आरोपी कालू उर्फ मुकेश और अजय उर्फ अज्जू ने गिरफ्तारी के बाद कई वारदातें कबूली हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वो रात में नशें में धुत्त रहते थे और सुबह अकसर इसी हालत में वारदात को अंजाम दिया करते थे। मंडी क्षेत्र में सक्रिय रहकर इससे पहले भी वो कई लूट और छीनाछपटी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 31 जुलाई को भी आरोपियों ने बीजलपुर मंडी व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश में वार किया था। हालांकि वे बैग छीनने में असफल रहे थे
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.