बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर लगाई गाड़ी में आग,

इंदौर। शहर के सुदामा नगर से एक घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसकर वहा रखी गाड़ी में आग लगा दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही बदमाशों की जांच

करीब देर रात 2 बजे दो बदमाशों ने युवक विकाश जैन के घर की रेलिंग से कूंदकर घर में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। जब बदमाश इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें उन बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को घटना की सूचना होने पर, पुलिस ने बदमाशों की जांच करना शुरु कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना-बदमाश इस पूरी वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम देने के बाद, वहा से फरार हो गये। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में देखी जा सकती है। थाना प्रभारी गोपाल वर्मा के अनुसार यह पूरी घटना देर रात गुरूवार की है। बदमाशो ने पहले एक कपड़े में आग लगायी और उसे गाड़ी के नीचे रख दिया, फिर वोनट को भी आग के हवाले कर दिया और वहा से फरार हो गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.