भोपाल। आए दिनों शिक्षा विभाग में नए कारनामे सामने आते है अब ऐसा ही एक मामला सामने आए है
शिक्षा विभाग का एक गजब मामला सामने आया हैं। जहां शिक्षको की लापरवाही से, एक सरकारी स्कूल में दो साल से ताला लगा हुआ हैं। यह मामला भोपाल की सीमा के बीच स्थित रातीबढ़ और खजूरी,शासकीय प्राथमिक शाना नांदनी स्कूल का हैं। जब अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तो वे दंग रह गये। स्कूल में ताला लगा था और स्कूल में एक भी छात्र और शिक्षक नही थे। निगरानी जन शिक्षक अरूण मिश्रा से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक तैनात रहते थे, लेकिन वे कभी स्कूल नहीं आते और मुफ्त में मोटा वेतन लेते थे।
जांच में मामला आया सामने-जब अधिकारियो द्वारा जांच की गई तो यह मामला सामने आया कि अरूण मिश्रा ने गलत जानकारी देते हुए अधिकारियो को गुमराह किया हैं। स्कूल में दो बच्चें पढ़ते थे, और शिक्षक कभी नही आते थे। भोपाल के संयुक्त लोक शिक्षण आरएस तोमर ने अरूण मिश्रा को इस लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि जेडी ने इसकी कार्रवाही कर दोनो शिक्षको को सस्पेंड कर दिया हैं।
पीएस द्वारा किया गया औचक निरीक्षण-गुरुवार को प्रमुख स्कूल सचिव शिक्षा रश्मि अरूण शमी ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल के शिक्षको ने बच्चों के प्रवेश के लिए कोई प्रयास नही किये थे। बाद में ये पता चला कि पास में एक एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चे काफी मात्रा में उपस्थित हैं। प्राइवेट स्कूल होने के कारण किसी ने सरकारी स्कूल में प्रवेश नही लिया था
