चांदखेड़ी -विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी महाराज की आहारचर्या व चरण वन्दना का पुण्य लाभ चंद्रोदय तीर्थ चाँदखेड़ी में रामगंजमडी नगर के भक्त जनों को मिला। मुनि श्री के चरण रामगंजमडी नगर के चोके में पड़े नगर के भक्त जन भाव विभोर हो गए भक्ति भाव के साथ अष्ट द्रव्य से मुनि श्री की पूजा अर्चना की। व पद प्रक्षालन किया साथ ही भक्ति भाव से मुनि श्री की निर्विघ्न आहारचर्या सम्पन्न होने के उपरान्त नगर के भक्त जनों की पलके खुशी से भर आईं। झूमते गाते हुए मुनि श्री की परिक्रमा की और मन मे उनके भाव उमड़ रहे थे विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार अब तो होगा चमत्कार।
बडे पुण्य भाग्य से यह अवसर आया
रामगंजमडी नगर वासियों ने अनन्त पुण्य को पाया
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट
