अब इस तारीख से खुलेंगे सिनेमा हॉल,बड़े बैनर की फिल्में होगी रिलीज

महाराष्ट्र। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद अब फिर कामकाज की रफ्तार बढ़ने का प्रयास सरकारे करने लगी है  लंबे समय से बंद शहर में सिनेमाघरों अब 22 अक्टूबर से खोलने की तैयारी में है। फिल्म इंडस्ट्री काफी समय से इसे खोलने की मांग कर रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग 9600 स्क्रीन्स है,जिनमें लगभग 2950 मल्टीप्लेक्स हैं। महाराष्ट्र में करीब 1100 स्कीन हैं, जिसमें 650 मल्टीप्लेक्स और 350 सिंगल स्क्रीन है।

22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में खुलेंगे सिनेमा हॉल-महाराष्ट्र सिनेमा एग्जिबिशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक एक -दो हफ्तों में नई फिल्मों के रिलीज का ऐलान हो सकता है। नवंबर और दिसंबर में अच्छी कमाई हो सकती है। बता कि फिल्मों की कमाई का 25 से 30 प्रतिशत का हिस्सा का अकेले महाराष्ट्र से आता है। अगर महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल खोलते है तो इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा और कोरोना के दौरान हुए आर्थिक नुकसान की भी भरपाई हो पाएंगी।

टीकाकरण के बाद लिया गया फैसला-बड़ी संख्या में टीकाकरण होने के बाद सिनेमा हॉल खोलने का फैसला लिया गया है। बता दें कि डेढ़ साल से सिनेमाघर बंद थे। पिक्चर हॉल बंद होने से फिल्म इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.