उपस्वास्थ्य केन्द्र मुबारिकपुर की सीएचओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
0
Wednesday, September 15, 2021
शिवपुरी, - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन द्वारा विकासखण्ड नरवर के उपस्वास्थ्य केन्द्र मुबारिकपुर की सीएचओ श्रीमती गीता कुशवाह को कोविड-19 टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रूचि न लेने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
साथ ही जारी कारण बताओ सूचना पत्र का स्पष्टीकरण तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत न किए जाने पर सात दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
