योगेंद्र जैन : शहर में रविवार को IND24 न्यूज चैनल ने अत्याधुनिक ग्वालियर ब्यूरो का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के गृह एंव जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे । गृह मंत्री ने फीता काटते वक़्त स्वयं न काटते हुए कैंची पास खड़े वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली के हाथों में थमा दी और उन्ही के हाथों इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ । IND24 न्यूज़ चैनल प्रदेश का तेजी से उभरता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल है, चैनल हेड नवीन पुरोहित ने कम समय में अपने प्रतिष्ठान को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है । चैनल ने कम समय ने दर्शकों के बीच एक नई जगह बनाई है
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, IND24 चैनल हेड नवीन पुरोहित और ब्यूरो हेड सौजन्य गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक समेत इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के भी कई वरिष्ठ पत्रकारण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।
