पोहरी- पोहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जन्म जयंती मनाई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर पूज्य बापू को याद किया , तदोपरांत उपस्थित कांग्रेस जन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में वर्णन किया साथ ही सभी कांग्रेसियों द्वारा संकल्प लिया गया कि पूज्य बापू द्वारा बतलाए मार्ग को हम अपने जीवन मे आत्मसात करने का प्रयास करेंगे एवं देश की स्वतंत्रता,अखंडता एवं साम्प्रदायिक सद्भावना बनाये रखने में सहभागी बनेंगे।
साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व मंडी डायरेक्टर सुनील धाकड़ भानगढ़ को वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुनील भानगढ़ को माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर-
कल्याण सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष मप्र शिक्षक कांग्रेस, एड संजीव शर्मा(बंटी भैया) जिला महासचिव,आफाक अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी, दीवान बघेल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अंकित राजे शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस , मोहर सिंह धाकड़ ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस, राकेश शर्मा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष,राहुल यादव ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस,अब्दुल समद खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुनील धाकड़ भानगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजकुमारी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, हंसमुखी चौधरी प्र. सचिव(AIRG), सतपाल धाकड़ मंडलम अध्यक्ष देवरी खुर्द, रवि राजे युवा नेता, कुलदीप योगीराज NSUI पोहरी, गोपाल यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, नसरत पठान वरिष्ठ कांग्रेसी, खालिद खान सेक्टर प्रभारी, राकेश यादव सेक्टर प्रभारी,सुनील ओझा, जंडेल सिंह यादव, घनश्याम चौधरी वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित हुए।
