दतिया हवाई पट्टी से उड़ान की सैद्धांतिक सहमति मिली : मंत्री डॉ. मिश्रा



गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने शुक्रवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia  से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय श्री सिंधिया से मुलाकात में दतिया हवाई पट्टी से केन्द्र सरकार की उड़ान योजना में नियमित फ्लाईट प्रारंभ करने की मांग की। 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा मांग को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने विश्वास किया कि शीघ्र ही दतिया से नियमित रूप से उड़ान प्रारंभ हो सकेगी। दतिया से किन-किन स्थानों के लिये फ्लाईट होगी, यह बाद में तय किया जायेगा। 

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.