अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर भारत पताका हथकरधा केंद्र का भव्य शुभारंभ

आगरा-परम पूज्य आचार्य भगवन 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के पावन आशीर्वाद से एवम सक्रिय सम्यक दर्शन सहकार संघ द्वारा संचालित हथकरघा का होगा सेंट्रल जेल आगरा में भव्य शुभारंभ 2 oct 2021 को भारत पताका हथकरधा केंद्र के रूप में दोपहर 1.30 पर  होने जा रहा है। 
जिसमे मंगल सानिध्य परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ एवम परम पूज्य मुनि श्री वीर सागर जी महाराज ससंघ का प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन का मंगल निर्दशन केन्द्र अध्यक्ष बाल ब्रह्मचारी श्री सुनील भया, बाल ब्र• श्री पदम भैया जी, ब्र• सुलभ भैया,ब्र• रोनक भैया का प्राप्त होगा। व मंच का कुशल संचालन श्रीमनोज बाकलीवाल आगरा,श्री चेतन जैन मड़ावरा ललितपुर उत्तरप्रदेश करेगे।
.   इस अभूतपूर्व आयोजन के शुभारंभ कर्ता श्री प्रदीप जैन,  श्री नवीन जैन (महापौर आगरा) (PNC परिवार),श्री मति वीणा जैन w/o श्री J.K जैन पुत्र- पुष्पदंत जैन,वर्षभ जैन दिल्ली रहेगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय श्री सत्यपाल सिंह बघेल ( केंद्रीय कानून राज्यमंत्री),माननीय श्री अनुराग ठाकुर ( खेल एवं युवा मंत्री),माननीय श्री शैलजकांत मिश्र ( उपाध्यक्ष-उ•प्र• व्रज तीर्थ विकास परिषद),माननीय महापौर आगरा एवं अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन जैन,एवम माननीय श्री कविश जैन दिल्ली होंगे। यह  सक्रिय सम्यक दर्शन सहकार संघ द्वारा संचालित है। एवम सह आयोजक-आगरा दिगम्बर जैन परिषद, एवं सकल दिगम्बर जैन समाज आगरा द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए है। सभी आमंत्रित महानुभाव को माक्स लगाके आना अनिवार्य है, साथ ही मोबाइल लाना वर्जित है,मोबाईल के साथ जैल में प्रवेश निषेध है। कार्यक्रम में उन्ही का प्रवेश होगा जिनके पास एंट्री कार्ड होगा अन्य किसी को नही।
      अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट
   
 
 
 

    

.              
.        

.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.