भोपाल। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है इस बार तीन विधान सभा के साथ एक लोकसभा सीट पर भी चुनाव होने के चलते बीजेपी चारो सीटो पर जीती की तैयारी ने है
मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने भी अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है। महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी को संभाल लिया है। मोर्चा ने घर-घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
घर-घर पहुंचने का लक्ष्य-महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि उप चुनाव वाले क्षेत्रों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। महिला मोर्चा घर- घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता को बताएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब के कल्याण की और महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने आगे कहा कि जनता बीजेपी का साथ देगी।
