बिल गेट्स की पीएम मोदी को शुभकामनाएं, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर दी अपनी प्रतिक्रिया

दिल्ली-माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की भारत में शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। बिल गेट्स ने कहा कि इस मिशन के जरिए भारत को उसके लोगों के स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। गेट्स की शुभकामनाओं पर मोदी ने बिल गेट्स को धन्यवाद बोला है। बिल गेटस द्वारा बधाई देने पर मोदी ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपका बधाई संदेश पाकर बेहद खुशी महसूस हो रही है।
आपको बता दें कि बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के शुभारंभ पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए ट्विटर पर गेट्स ने लिखा था, “आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं इस मिशन के जरिये भारत को हेल्थकेयर सेक्टर के लिए तय किए गए अपने लक्ष्यों पाने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.