बीजेपी के विधायक का इस्तीफा, बीजेपी हाईकमान को बोला अपशब्द, पार्टी नहीं


बंगाल-बंगाल ने टीएमसी के चुनाव जीतने के बाद एक अलग नजारा अब देखने को मिल रहा है अभी कुछ दिन पूर्व ही पूर्व भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी का दामन थमने के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा सौपा है।
बंगाल में टीएमसी के जीतने के बाद से बीजेपी के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब इनमें पश्चिम बंगाल के रायगंज के विधायक का नाम जुड़ चुका है। विधायक कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। विधायक कृष्णा कल्याणी ने यह फैसला तब लिया जब पार्टी ने उन्हें रायगंज की सांसद और पूर्व केंद्रिय मंत्री देबाश्री चौधरी को अपशब्द बोलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कारण बताओ नोटिस के जारी होने के बाद कृष्णा कल्याणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर पंश्चिम बंगाल की विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा-बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रायगंज से बीजेपी विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह उन्होंने अच्छा किया क्यों कि पार्टी में अनुशासनहीनता से समझौता नहीं किया जाएगा। वह पार्टी हाईकमान को अपशब्द कह रहे थे, इसीलिए उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा कि बाकि कौन रहता है और कौन नहीं रहता है, यह हमारी प्राथिमिकता नहीं है।

कृष्णा कल्याणी ने लगाए थे साजिश के आरोप-आपको बता दें कि कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी की सांसद पूर्व केंद्रिय मंत्री देबाश्री चौधरी पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके खिलाफ साजिश रच रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि ‘मैं उस पार्टी में काम नहीं कर सकता जिसमें देबाश्री चौधरी हैं’। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह आने वाले भविष्य में क्या फैसला लेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.