कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश


शिवपुरी, -
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने बुधवार को समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। बैठक में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।  बैठक में अपर कलेक्टर श्री उमेश शुक्ला सहित समस्त राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि निराकृत प्रकरणों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाये। सभी राजस्व अधिकारी प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विशेष ध्यान दें। बिना कारणवश कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। पीठासीन अधिकारी सीमांकन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करायें। उन्होंने बंटवारा, नामांतरण के 6 माह से पूर्व लंबित प्रकरणों निराकरण कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि जिले चलाई जा रही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मुहिम को जारी रखा जाए। शिविर लगाकर बंटवारा, फौती नामांतरण, भूमि नाम सुधार के प्रकरणों का निराकरण किया जाए। भू अर्जन के प्रकरणों की बसूली की कार्यवाही की जाए। ऐसे राजस्व प्रकरण जो न्यायालय में लंबित चल रहे है और निराकरण योग्य है, उनका निराकरण तुरंत किया जाए। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.