वरिष्ठजनों की के लिए शुरू हुए हेल्पलाइन सेवा,यहां नम्बर करे डायल



शिवपुरी-
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश अनुसार सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मप्र शासन द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हैल्पलाइन एल्डरलाइन प्रारम्भ की गई है। इसका नम्बर 14567 है। इसमें वरिष्ठजनों के लिये स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बन्धी जागरूकता, निदान, इलाज, आश्रय एवं वृद्धाश्रम सम्बन्धी जानकारी, डे केयर सेन्टर सम्बन्धी जानकारी और वरिष्ठजन सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, वॉकिंग स्टीक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि से सम्बन्धित जानकारी तथा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कला और मनोरंजन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदाय की जायेगी। 
साथ ही सम्पर्क करने पर भावनात्मक सहयोग के रूप में चिन्ता समाधान, आपसी सम्बन्ध प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा, सरल जीवन प्रबंधन और मृत्यु एवं शोक सम्बन्धित भावनात्मक सहयोग प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा माता, पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम-2007, दुर्व्यवहार सम्बन्धी, विवाद समाधान (सम्पत्ति, पड़ौसी, परिवार), वित्तीय मार्गदर्शन और पेंशन तथा अन्य विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया जायेगा। वरिष्ठजन दुर्व्यवहार से बचाव, लापता और परित्यक्त वरिष्ठजनों को सहायता, आपातकालीन एवं संकट से बचाव और आवश्यक सेवा जैसे संचार, यात्रा, खरीददारी, बैंकिंग आदि के सम्बन्ध में उक्त हैल्पलाइन पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.