सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियां भी शुरु हो जाती है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी कई समस्या होना आम बात है। इन समस्याओं के चलते ही हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। अगर आप इन बीमारियों से बचना चहाते हैं तो हम आज आपको कुछ सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आप इन समस्याओं से अपने आपको बचा सकते हैं।
शकरकंद-शकरकंद या स्वीट पोटैटो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके फाइबर, विटामिन औऱ एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें विटामिन डी भी मौजूद होता है जो होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड को कम करने में मददगार होता है। ये हमें सर्दी, जुकाम जैसी परेशानी से भी सुरक्षित रखता है
गुड़-गुड़ के इस्तेमाल से आप सर्दीयों में भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। ये आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचाने और ब्लड को शुद्ध रखने में मददगार है। यह शरीर में खून की कमी को नही होने देता साथ ही एसिडिटी की समस्यां से भी छुटकारा दिलाता है। गुड़ आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसके और अच्छे असर के लिए आप इसे काली मिर्च के साथ खाए।
तिल-तिल हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। सर्दियों में तिल के रोजाना इस्तेमाल से सर्दी, बुखार जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
नट्स-नट्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। आपको अपनी रोजाना डाइट में काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फूड्स को शामिल करना चाहिए। इस सभी ड्राई फूड्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा फैटी और मिनरल्स पाएं जाते हैं। जो शरीर को ठंड से बचाने में मददगार हैं।
