भोपाल: चुनाव आते ही दलबदलने का दौर शुरू हो जाता है चाहे चुनाव हो या उपचुनाव नेता एक दूसरे दल में टिकिट के लिए आते जाते है मध्यप्रदेश में होने वाले उप चुनाव से पूर्व भी ऐसा नजारा देखना शुरू हो गया है मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा औऱ रैगांव, पृथ्वीपुर तथा जोबट विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, दोनों दलों में टिकट के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर भी दी है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुलोचना रावत और विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुलोचना रावत और अलीराजपुर के बड़े नेता माने जाने वाले विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं ने शनिवार देर रात सीएम हाउस में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है। बता दें कि अलीराजपुर की जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं जोबट विधानसभा से पूर्व विधायक सुलोचना रावत जी एवं उनके पुत्र श्री विशाल रावत ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
