भोपाल। जमीनों के मामले में शिवराज सरकार बहुत जल्द ही नया एक्ट लेकर आने वाली है जिसे जमीनों के मामले में होने वाली धोखाधड़ी से बच सके
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही एक और नया एक्ट लाने वाली है। राज्य सरकार इस बार जमीनों की खरीद-बिक्री में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए नया एक्ट लाएगी। इस एक्ट का नाम भूमि का टाइटलिंग एक्ट-2021 रखा जाएगा।
वहीं इस एक्ट के जरिए जमीन की खरीद में धोखाधड़ी पर सरकार पैसा लौटाएगी। जानकारी के अनुसार अभी एक्ट का ड्राफ्ट तैयार हुआ है। विवि विभाग से जांच के बाद इसे शिवराज कैबिनेट में लाया जाएगा। वहीं एक्ट के आने के बाद जमीनों के विवादों का जल्द निपटारा होगा।
