भोपाल। होने वाले उपचुनाव की तैयारी जमीनी स्तर पर दोनों पार्टियो ने शुरू कर दी है लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों मैदान में उतारा दिए है लेकिन भाजपा अभी इंतजार में है।
तो वहीं बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम तय करके हाईकमान को भेज दिया है। भाजपी तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर कभी भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। प्रदेश संगठन की तरफ से मंगलवार दोपहर को दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर दिल्ली हाईकमान को भेज दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर कहा है कि उम्मीदवारों के नाम को तय कर लिया गया है, मंगलवार रात या बुधवार तक इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर चारों सीटों पर उम्मीदवार नामांकन भरेंगे
बीजेपी के सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उपचुनाव की सभी सीटों पर 2-2 नामों का पैनल दिल्ली भेज दिया गया है। इसमें खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा सीटें शामिल हैं। उपचुनाव के उम्मीदवारों के पैनल पर आपसी सहमति के लिए शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कई बैठकें की, जिसके बाद यह पैनल तय हो पाया ।
मुख्यमंत्री ने कहा – बीजेपी में परिवारवाद और वंशवाद की जगह नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पार्टी में परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं है। हमने पहले ही यह तय कर लिया था कि वंशवाद और परिवारवाद से दूर रहकर टिकट का चयन करेंगे। पार्टी में सभी से विचार विर्मश किया जाता है और फिर फैसला लिया जाता है। बीजेपी ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जहां न ही अलग से नाम भेजे जाते हैं औ न ही कोई कोई गुटबाजी होती है। हमारी पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ा है। हम उसी के बारे में विचार करते हैं।
