भोपाल- मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आया है, जहां एक भाभी ने अपनी ननद की हत्या कर दी। दरअसल पूरा मामला यह था कि भाभी को ननद की इधर-उधर चुगली करना नागवार गुजरा। 1 अक्टूबर को भानपुरा में रहने वाली 14 साल की लड़की नाम हर्षिता अचानक से गायब हो गई। बहुत देर तक तलाश करने के बाद उसकी लाश एक छोटे से कुंए में मिली। उस मामले की रिपोर्ट हर्षिता के पिता ने 2 अक्टूबर को लिखवाई थी।
इस मामले का जब पुलिस को पता लगा तो इस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि उस लड़की के गले और नाक पर चोट के निशान पाए गए और कुएं का ढक्कन भी बंद था। हर्षिता की पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान और पानी में डूबने से हुई मौत का खुलासा किया गया।
ननद को पहले चाकू मारे फिर कुएं में फैंका
इस मौत पर सबाल उठाते हुए पुलिस ने हर्षिता के घर वालों से पूछताछ की और उनके कथन दर्ज किए गए। जांच के दौरान घर वालों के शक की बुनियाद पर जब मृतिका की भाभी रश्मि (उम्र 22 ) से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया। आरोपी भाभी ने कहा, उसकी ननद दिन भर बाते करके उसके पति और उसकी सास से चुगली करती थी। जो कि उसको पसंद नहीं था। इसके चलते ही उसने अपनी ननद की हत्या कर दी। 1 अक्टूबर को आरोपी भाभी और उसकी ननद आंख मिचौली खेल रहे थे। इसी दौरान भाभी ने अपनी ननद को पहले चाकू मारे और फिर उसे घसीट कर कुएं पर ले गयी, जहां से उसने हर्षिता को कुएं में धकेल दिया और उसकी मौत हो गई। आरोपी भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
