पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसलिंग प्रक्रिया कल से प्रारम्भ


शिवपुरी, -
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छत्री रोड शिवपुरी में प्रथम और द्वितीय मेरिट राउंड में शेष रहे विद्यार्थी एवं जिन छात्रों को तकनीकी शिक्षा में रुझान है वे संस्था स्तर काउंसलिंग में शेष सीट के लिए भाग ले सकते है। काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते है। 
प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवपुरी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान शिवपुरी के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छत्री रोड शिवपुरी में जो छात्र प्रथम और द्वितीय मेरिट राउंड में भाग नहीं ले पाए थे तथा जिन छात्रों को तकनीकी शिक्षा में रुझान है वे संस्था स्तर काउंसलिंग में शेष सीट के लिए भाग ले सकते है उसके लिए 10वी में गणित एवं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कराकर संस्था में 11 अक्टूबर उपस्थित होकर पहले आओ एवं पहले पाओ के आधार पर प्रवेश का अंतिम अवसर सुनिश्चित कराए। कक्षा 10वी उत्तीर्ण छात्र छात्राये महाविद्यालय में बिना पीपीटी परीक्षा दिए 10 वीं के अंको के आधार पर सीधे ही कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70001497959713546528,973546528 पर संपर्क कर सकते। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.