शिवपुरी, - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन में संकल्प सामाजिक संस्था के समन्वय से गतदिवस को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के लिए आधार कार्ड ट्रांसजेंडर कार्ड इत्यादि पहचान पत्र बनाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
पैरालीगल वालंटियर श्री धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की गई। इसी के साथ-साथ इस समुदाय के वरिष्ठ लोगों को वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन, निशुल्क विधिक सहायता तथा निराश्रितों के लिए विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों पर चर्चा की गई।
