पोहरी विधानसभा के ग्राम इंदरगढ़ में मनाया गया अन्न उत्सव


पोहरी-पोहरी विधनसभा के सुभाषपुरा मुढै़री मंडल के ग्राम इंदरगढ़ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत मुफ्त राशन वितरित कर अन्न उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ किये गये सेवा समर्पण अभियान के अंतिम दिवस पर आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद पत्र भी लिखे। उत्सव में बतौर अतिथि पूर्व विधायक  प्रहलाद भारती जी उपस्थित थे एवं मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष  इंज.शिवकुमार धाकड़ , डाॅ मंगल सिंह , जयप्रकाश चौधरी , रामचन्द्र नेता , नारायण सिंह गुर्जर  आदि सुभाषपुरा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.