शिवपुरी-शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली स्थित सहकारी बैंक में सहायक समिति प्रबंधक के पद पर कार्यरत एमएस भार्गव के घर आज सुबह ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने छापा मारा। जिसमे करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं । बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू को मिली एक शिकायत पर उन्होंने जब पड़ताल की तो उन्हें यह पता चला कि भार्गव ने महज 500 रुपये महीने से नौकरी की शुरुआत की थी और अब भी उनका वेतन महज 12000 है । और उसके बाद भी उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। सूचना की पुष्टि होने पर आज तड़के ईओडब्ल्यू की छापामार टीम ने दलबल कार्रवाई शुरू की और अब तक उनके पास से 3-4 मकान, तमाम कृषिभूमि, नगदी, ज्वैलरी सहित करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जप्त किए गए हैं। टीम प्रमुख का कहना है कि छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी,उनका कहना है कि इतना तय है कि इनके पास करोङो की सम्प्पति है। छापामार टीम में यशवंत गोयल, शैलेन्द्र सिंह, भीष्म तिवारी, योगेंद्र दुबे, घनश्याम सिंह आदि शामिल रहे ।
