रायपुर-रायपुर के धरसींवा इलाके में पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । जिसके पास से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 25000 रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी गांजा बेचने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
