भोपाल- उपचुनाव मव दोनों दल ही अपने अपने दावे कर रही है भाजपा अपनी जीत की बात करती है तो कांग्रेस अपनी लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नवरात्रि पर प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामना दीं। वहीं उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और चारों उम्मीदवार प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी की बात करती है और ओबीसी के लिए कांग्रेस ने किया कुछ नहीं। बीजेपी ने तो खंडवा से ओबीसी वर्ग के नेता को चुनाव मैदान में भी उतारा है। वहीं कांग्रेस के दमोह फॉर्मेट में चुनाव लड़ने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी फॉर्मेट में चुनाव लड़े,लेकिन चुनाव बीजेपी ही जीतेगी। कांग्रेस के पास कार्यकर्ता और नेता नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ बूथ तक ही सीमित हो कर रह गई हैं।
