एमपी को पीएम की सौगात

भोपाल-मध्यप्रदेश के हरदा में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों को ई कार्ड वितरित किये । इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से संवाद भी किया । कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी विशेष रुप से मौजूद रहे । इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी एमपी की तारीफ करते हुए कहा कि एमपी गजब है, देश का गौरव है। सरकार की योजनाओं क्रियान्वयन में एमपी हमेशा अव्वल रहा है। देश की आधी आबादी गांवों में बसती है। इस आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वामित्व योजना मिल का पत्थर साबित होगी। वही कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है । आज ऐतिहासिक दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों को उनके मकान का मालिकाना हक दिया है ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.