अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने फोरलेन की लंबाई बढ़ाने की उठाई मांग, डिवीजनल मैनेजर को लिखा पत्र


पोहरी। नगर परिषद पोहरी क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन शिवपुरी–श्योपुर स्टेट हाईवे के फोरलेन मार्ग की लंबाई बढ़ाने की मांग को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने म.प्र. सड़क विकास निगम, ग्वालियर के डिवीजनल मैनेजर को पत्र प्रेषित किया है।
पत्र में अध्यक्ष वर्मा ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में शिवपुरी से गोरस तक शिवपुरी–श्योपुर स्टेट हाईवे पर फोरलेन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत निकाय क्षेत्र में भी फोरलेन का निर्माण प्रगतिरत है। क्षेत्र की आम जनता की मांग है कि फोरलेन मार्ग की लंबाई और बढ़ाई जाए, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले और नगर की सुंदरता में भी वृद्धि हो।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने आग्रह किया है कि जनहित एवं आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी–श्योपुर रोड पर दोनों ओर फोरलेन की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया जाए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.