शहर के बाईपास पर लगातार हो रही दुर्घटना.चौक-चौराहे पर अंधेरा, रोड के आसपास लगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां.

 
एमपी आरडीसी की लापरवाही के चलते हो रही दुर्घटना.

सिवनी मुख्यालय का नागझर से लेकर खैरीटेक 14 कि. मी. का सबसे लंबा बाईपास रास्ता कहलाता है इस रास्ते से सिवनी - मंडला और सिवनी - नागपुर को जाने वाले सभी वाहनो का आना-जाना है.
 सिवनी जिले की आबादी बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्रफल भी बढ़ता जा रहा है सिवनी बाईपास में जिले की महत्वपूर्ण कॉलोनी स्थित है. बीते दिनों लगातार हो रही दुर्घटनाओं में स्कूल के दो छात्रों ने एमपी आरडीसी की लापरवाही के चलते अपनी जान गवा दी. यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि एमपीआरडीसी को लगातार पत्राचार किया गया है 14 किलोमीटर की रोड पर हर चौक-चौराहे पर स्टेट लाइट लगवाई जाए साथ ही रोड के आसपास ऊंची ऊंची झाड़ियां को कटवाया जाए यह सभी कार्य एमपी आरडीसी के द्वारा नहीं करवाए गए.जिस कारण हादसे हो रहे हैं. लगातार एमपी आरडीसी की लापरवाही के चलते जिले में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.