पोहरी। नगर परिषद पोहरी के सोनीपुरा क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोनीपुरा निवासी शिवदयाल धाकड़ (निवासी बछोरा) के मकान में यह घटना उस समय हुई जब घर सूना था। परिवार के सदस्य गांव गए हुए थे। वापस घर लौटने पर मकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला।
बताया जा रहा है कि चोर घर से नगद राशि और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।