शिवपुरी। शहर की युवा अभिभाषक पूजा शर्मा को जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने भारत में दत्तक ग्रहण कानून तथा हिन्दू एवं धर्मनिरपेक्ष कानून के तुलनात्मक अध्ययन विषय पर अपना शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध उन्होंने सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति दिवाकर के मार्गदर्शन में किया।
पूजा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा लक्ष्मीनारायण मुदगल (पूर्व सरपंच) एवं नाना रमेशचंद्र सरैया (सेवानिवृत्त सीएमओ) को दिया। वे राजेन्द्र शर्मा एवं मंजू शर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में लेखक एवं शिक्षक नीरज सरैया, डॉ. अमित शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा सहित अनेक लोग शामिल रहे।