कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ पहुंचे पोहरी, सड़क चौड़ीकरण को लेकर किया मुआयना


पोहरी। शिवपुरी–श्योपुर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों द्वारा कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से की गई शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देशन पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ वुधवार को पोहरी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

पोहरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन द्वारा वर्षों से कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को हटाकर मार्ग खाली कराया गया था, जिससे निर्माण कार्य आगे बढ़ सके। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्टर द्वारा सौंपी गई जांच के तहत क्षेत्र का मुआयना किया और कुछ दुकानों की रजिस्ट्री के आधार पर पैमाइश कराई, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ के साथ तहसीलदार निशा भारद्वाज, आरआई, पटवारी सहित नगर परिषद का अमला भी मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर दस्तावेजों का मिलान कर सीमांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं प्रशासन का दावा है कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विकास कार्य में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.