तेंदुए ने किया 65 साल के बुजुर्ग पर हमला,फिर ये हुआ ????

भिंड-भिंड जिले के बहराय का पुरा गॉव के बीहड़ में एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बुजुर्ग तेंदुए से काफी देर तक संघर्ष करता रहा। आखिर में बुजुर्ग ने हाथ आई कुल्हाड़ी से वार करके तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया, लेकिन तबतक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। बुजुर्ग को ईलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बहराय का पुरा निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश अपने मवेशियों को चराने गुरुवार की दोपहर बीहड़ में गए हुए थे। बीहड़ में मवेशी चराते हुए रामप्रकाश थोड़ा घने बीहड़ में घुस गए। बीहड़ में एक जगह पानी का छोटा सा तालाब बना हुआ था। रामप्रकाश का कहना है कि जैसे ही वो उस तालाब के पास पहुँचा, तभी वहां पहले से ही तेंदुए जैसा जानवर बैठा हुआ था। रामप्रकाश को देखते ही तेंदुए ने रामप्रकाश पर हमला कर दिया। रामप्रकाश ने पहले तो कुल्हाड़ी से वार करते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन रामप्रकाश के हाथों से कुल्हाड़ी छूट गई। इसके बाद रामप्रकाश निहत्थे ही तेंदुए से भिड़ गए। रामप्रकाश की मानें तो काफी देर तक तेंदुआ रामप्रकाश को खींचकर बीहड़ में ले जाने का प्रयास करने लगा। इतने में रामप्रकाश के हाथों वापस कुल्हाड़ी लग गई। रामप्रकाश ने एकबार फिर हिम्मत की और कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार लगते ही तेंदुआ रामप्रकाश को छोड़कर बीहड़ में भाग गया। तेंदुए के हमले से घायल रामप्रकाश जैसे-तैसे गॉव के नजदीक तक आया, लेकिन गॉव पहुँचने से रामप्रकाश बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गया। ग्रामीणों ने घायल रामप्रकाश को ईलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां होश आने पर रामप्रकाश ने परिवार वालो को पूरी कहानी बताई। फिलहाल रामप्रकाश का ईलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.