भिंड। देश के 72 वे स्वतंत्रता दिवस को भिंड में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में प्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। साथ ही जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश वाचन भी किया। बुधवार की सुबह पुलिस लाइन का मैदान देशभक्ति की भावना डूबा दिखाई दिया। पुलिस लाइन में मंच सजाया गया। प्रदेश के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य आजादी के इस पावन पर्व में शामिल हुए। मंत्री लालसिंह आर्य ने तिरंगा फहराया। इसके बाद मंत्री लालसिंह आर्य ने परेड की सलामी ली। मंत्री श्री आर्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन किया। कार्यक्रम में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि और अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में पुलिस लाइन पहुँचे और आजादी के इस पावन पर्व में शामिल हुए।