अनूठी पहल -इंडिया नही, भारत बोलो के लिए वैश्य महासम्मेलन ने मुहिम शुरु की

सागर -आचार्यश्री विद्यासागर जी  महाराज के आव्हान पर वैश्य महासम्मेलन की महिला अध्यक्ष प्रीति जैन पटवारी ने अपने 15 सहयोगियो के साथ केसली में एक दिन का उपवास रखा। इस मौके पर इंडिया के नाम का विरोध कर सरकार से मांग की गयी कि भारत का अंग्रेजी नाम इंडिया गुलामी का प्रतीक है। इसे खत्म किया जाए।
मुख्य अतिथी जिलाध्यक्ष निकेश गुप्ता, विषिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष संदीप जैन थे। कार्यक्रम में निकेश गुप्ता ने कहा कि विश्व के 195 देशों में भारत ही ऐसा देश है जिसके दो सरकारी नाम है। अंग्रेजों ने दुर्भावना से गुलाम देश के लिए इंडिया शब्द का प्रयोग किया। गुप्ता ने कहा कि भारत की पहली नेहरू सरकार की यह गंभीर चूक है जो उसने बिना अर्थ जाने अंग्रेजों द्वारा दिए गए इंडिया नाम को सरकारी मान्यता दे दी। संदीप जैन ने कहा कि हमे इंडिया शब्द सहित पूरी पाश्चात्य संस्कृति का विरोध भी करना चाहिए। प्रीति जैन पटवारी ने कहा कि भारत विश्व गुरू रहा है उसने विश्व को बहुत कुछ दिया है, लेकिन हमारे साथ विश्वासघात हुआ है। देवेन्द्र सिंह, अतुल देवड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सरस्वती शिशु मंदिर, सद्भावना पब्लिक स्कूल, जागृति मंच, विद्यार्थी परिषद, जैन सोशल गु्प एवं जैन मिलन शामिल थे। अंत में भारत माता की आरती हुई। शाम को उपवास के समापन बाद एसडीएम. को भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
       संकलन अभिषेक जैन  लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.