ज्ञान के साथ भक्ति भी जरूरी: सुधासागर जी महाराजबूंदी का गोठड़ा में जैनमुनि ससंघ का मंगल प्रवेश, कई जगह किया पाद-प्रक्षालन




बूंदी-कस्बे में मंगलवार को  मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल   प्रवेश हुआ। समाजबंधुओं ने उत्साह और उमंग के साथ कई स्थानों पर पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।
बाद में दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर में प्रवचन देते हुए  मुनि श्री  ने कहा कि  ज्ञान में भक्ति का साथ हो तो मनुष्य का जीवन सुधर जाता है। उन्होंने कहा दूसरों की सेवा-सहायता करने वाली इससे बड़ी और कोई वस्तु नहीं है। कई बार व्यक्ति किसी दूसरे को कष्ट पहुंचाने की सोचता है तो अंदर से उसे ऐसा करने से कोई रोकता है। वहीं भगवान की आवाज है। ईश्वर को खोजने के लिए व्यक्ति कई प्रकार के प्रयत्न करता है, लेकिन उसे नहीं पा सकते हैं
   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.