दो बच्चों की मौत का मामला, प्रशासन ने की मदद



शिवपुरी-शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र में  भाव खेड़ी ग्राम में बुधवार को दो दलित बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है।मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद दी गई। पंचायत द्वारा अंतिम संस्कार के लिए  5-5 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता दी गई। जैसे ही मामला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत रेडक्रॉस से 25- 25 हजार रुपए कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत भी  सहायता राशि परिजनों को दी जाएगी। 8 लाख 25 हजार की राशि प्रत्येक को दी जाएगी। इसकी आधी राशि एफ आई आर होने पर दी जाती है।इसके तहत  4 लाख 12 हजार 500 की राशि प्रत्येक को गुरुवार को परिजनों को दी जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और प्रशासन द्वारा परिजनों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.