वास्तु शास्त्र के अनुसार थूबोनजी का होगा विकास, नई धर्मशाला बनाने की तैयारी



थूबोनजी-तीर्थों की वंदना और दर्शन के लिए देश से पर्यटन पर श्रद्धालुओं के साथ आम जन निकलते हैं तो सर्व सुविधा युक्त स्थान की तलाश करते हैं। आज तीर्थ का विकास इस तरह करने की आवश्यकता है कि यात्री अपने आप क्षेत्र पर रुकें। यह बात वास्तु विद् सुनील वास्तु इन्दौर ने अतिशय क्षेत्र थूबोनजी का निरीक्षण करने के बाद कही।
इसके पहले थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के चरणों जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा करने का सौभाग्य सुनील इन्दौर, शैलेंद्र दद्दा, विपिन सिंघई, राकेश जैन पिपरई को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 108 रिद्धि मंत्रों के साथ भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया।
बच्चों के लिए किया जाएगा चिल्ड्रन जोन विकसित
: थूबोनजी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि मुनि पुगंव सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ क्षेत्र को नवीन ऊंचाइयां देने के लिए क्षेत्र कमेटी संकल्प बद्ध है। जन सुविधाओं के साथ बच्चों को तीर्थ क्षेत्र के प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम में एक चिल्ड्रन जोन को अलग से तैयार करने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके पहले थूबोनजी कमेटी अध्यक्ष स हित अन्य सदस्यों ने वास्तुविद सुनील जी के सामने तीर्थ क्षेत्र को लेकर विचार रखे। कमेटी महामंत्री विपिन सिंघई ने कहा कि सुनील जी वास्तुशास्त्र के अनुसार दर्शनोदय अतिशय क्षेत्र थूबोनजी के विकास की तैयारी कर रहे हैं। इन सभी योजनाओं को मुनिश्री के समझ बिजोलिया पहुंच कर रखा जाएगा।
                संकलन  अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.