जल्द श्री सम्मेद शिखर होगा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में शमिल,अतुल जैन के नेतृत्व में जैन समाज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट,



नई दिल्ली-जैन समाज के वरिष्ठ श्रावकों ने *देव शास्त्र गुरु के परम भक्त व्यवहारकुशल  प्रभावशाली  अतुल जैन एडवोकेट* के नेतृत्व में  *मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल* से भेंट कर *श्री सम्मेद शिखरजी* को *मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया।*
*श्रावकों ने श्री केजरीवाल जी को शाल पहनाकर, जिनवाणी तथा भगवान श्री पार्श्वनाथ का चित्र व फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा से संबंधित एक बैनर का अनावरण किया। इसके पूर्व * अतुल जैन* ने दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  सतेन्द्र जैन का आभार प्रकट किया।
अतुल जैन ने मुख्यमंत्री जी को एक *धन्यवाद पत्र* भी दिया|
सम्पूर्ण जैन समाज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,  सत्येन्द्र जैन तथा दिल्ली सरकार का आभारी है।
जैन समाज के इस भावप्रदर्शन से मुख्यमंत्री भी काफ़ी प्रफ़ुल्लित दिखे तथा उन्होंने इस योजना की प्रेस विज्ञप्ति  में * श्री सम्मेद शिखरजी* को शामिल करने का निवेदन भी स्वीकार किया।
सर्वश्री *हंस कुमार जैन, सुशील कुमार जैन, विजेन्द्र कुमार जैन (चाय वाले), अनिल कुमार जैन, पंकज जैन, वरुण जैन, सुरेश कोठारी, प्रवीन डूंगरवाल, दिनेश बोधरा, विकास सुराना, विजेन्द्र जैन, अंकित जैन, प्रशान्त जैन* आदि ने इसमें भाग लिया। इस निःशुल्क यात्रा के लिये 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रावक-श्राविकायें आवेदन कर सकते हैं। यदि आवश्यक हो, तो वे अपने साथ 21 वर्ष से अधिक आयु के सहायक भी ले जा सकते हैं। *यह यात्रा (AC) दिसम्बर 2019 में होने की सम्भावना है।* यात्रा की अस्थाई तिथि की घोषणा के लिए  अतुल जैन एडवोकेट ने 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन किया है।
*प्रस्तुति :- पारस जैन "पार्श्वमणि पत्रकार कोटा (राज),*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.