नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता- प्रहलाद भारती


पोहरी
-नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने के बाद से लगातार फैलाए जारहे भ्रम को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जिले के प्रत्यके मण्डल पर किया गया। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के सतनबाडा-नरवर ग्रामीण मण्डल में पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती द्वारा बैठक ली गई। 
बैठक मंे पूर्व विधायक प्रहलाद भारती द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में पारित किया गया है। उन्होंन कहा कि इस कानून का उद्देश्य भारत के बाहर से आने वाले व्यक्तियों को भारत की नागरिकता देने का है, लेकिन इस कानून के पास होने के उपरांत देश के कुछ लोग इस पर भ्रम फैलाकर समाज में अशांति का माहौल बनाए हुए हैं। इसलिए भारती जनता पार्टी द्वारा नागरिकता कानून के बारे में सही जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत व मतदान बूथ तक कार्यकर्ता के माध्यम से जनजागृति, संगोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के सभी कार्यकार्ताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने यह भी बताया कि 07 जनवरी को प्रबुद्वजनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकें ली जाऐंगी तथा 11 जनवरी को जिला स्तर पर पैदल मार्च निकाला जाएगा। 
बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष सीताराम सिंह बैस के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जसपाल सिंह बैस, सुघर सिंह गुर्जर, घनश्याम सिंह सोन्हर, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा मिश्रा, गोपाल रावत नरौआ, गोलू बघेल, रमाकांत झा नंदपुर, गोपाल बैस दावरअली, पूर्व सरपंच करतार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.