ब्राह्मण समाज का राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में

     ब्राह्मण समाज के जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ
शिवपुरी:- ब्राह्मण समाज का राज्य स्तरीय युवक यवती परिचय सम्मेलन शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की पत्रिका का भी विमोचन कार्यक्रम के दौरान होगा। 
     प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार सड़ैया ने वताया कि 07 मार्च रविवार को ब्राह्मण समाज का राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में आयोजित किया जायेगा। जिसका निर्णय आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक पं.रामकुमार भार्गव एवं महेश शर्मा सिरसौद एवं विप्र बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के पंजीयन हेतू एवं क्रियाकलापों के क्रियान्वयन हेतू ब्राह्मण समाज के कार्यालय का शुभारंभ पंडित श्री लक्ष्मीनारयण मुदगल द्वारा पुरानी जिला पंचायत के सामने, एमएम हाॅस्पिटल के पास किया गया। परिचय सम्मेलन के अवसर पर विवाह योग्य युवक एवं युवतियों की स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सचिव महावीर मुदगल, जिला संगठन मंत्री अरविन्द सरैया, उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा एवं पवन भार्गव ने संयुक्त रूप से दी। समिति में ब्राह्मण समाज शिवपुरी के सभी संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष संरक्षक मंडल के रूप में सम्मिलित रहेंगे। जिसका प्रस्ताव महामंत्री पं. हरिशंकर दुवे द्वार रखे जाने पर निर्णय लिया गया। शीघ्र ही परिचय सम्मेलन हेतू पूर्ण समिति का गठन कर पदीय दायित्व विप्र बंधुओं को सौंपे जायेंगे। ब्राह्मण समाज के ऐसे युवक एवं युवती जो विवाह योग्य हैं उनका पंजीयन समिति द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके लिये समिति सदस्यों से संपर्क करने की अपील की गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार भार्गव, सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, ब्रजेश विरथरे प्रदेश संगठन मंत्री, हरिशंकर दुवे, एवं अजय शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, पवन भार्गव जिलाध्यक्ष परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ, सन्तोष शर्मा, विनोद मुदगल, अरविन्द सरैया, कैलाश भार्गव, श्रीमती लता शर्मा, एकता शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, हरगोविन्द शर्मा, डाॅ.जी.पी.विरथरे, अनिल भार्गव एडवोकेट, बब्लू चैधरी,  आशीष मिश्रा कोलारस, हरिवल्लभ शर्मा, अमित भार्गव, सिद्वार्थ शर्मा, राज कुमार सरैया, महावीर मुदगल, श्रीरामचरण शर्मा आदि उपस्थित थे। 
                                                              
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.