कोरोना के 24 घंटे में 62 हजार केस,300 की मौत,

दिल्ली-कोरोना के देश मे मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे है
देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 60 हजार के पार पहुंच गया है। बीते दिन देश में 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार 311 लोगों की मौत हुई। जबकि मध्य प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है रोज प्रतिदिन नए कोरोना मरीज मिलने लगे है बात की जाए तो मध्यप्रदेश में वर्तमान में  एक्टिव केस 13 हजार के करीब
यहां शनिवार को 2,142 नए मरीज मिले। 1175 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.86 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.69 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,947 की मौत हुई है। फिलहाल 12,995 लोगों का इलाज चल रहा है। इसी तरह देश मे भी यही आंकड़ा वर्तमान में चिंता का विषय बना हुआ है 
देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.