पोहरी में महिला दिवस पर हुआ मिनी मैराथन का आयोजन

मुख्य अतिथि के रुप में अरविंद चकराना जनपद उपाध्यक्ष हुए उपस्थित
पोहरी- देश व दुनिया मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूम धाम से एव महिलाओं को सम्मानित करते हुए मनाया गया।
पोहरी में भी महिला दिवस पर सभी जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर  कृष्ण गंज पंचायत में महिला दिवस पर कार्यक्रम कर महिलाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए एव महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिला ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर आगे बढ़ रही है देश मे सेना की बात हो या कृषि क्षेत्र में वायुयान हो या अन्य क्षेत्र महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है इसी दौरन अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्यो से चलते महिलाओं को सम्मानित भी जनपद उपाध्यक्ष द्वारा किया गया 
इसी दौरन मिनी मैराथन रेस का भी आयोजन किया गया इस दौरन लोग बच्चों का उत्साह वर्धन करते नजर आए कार्यक्रम में।जनपद उपाध्यक्ष के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मोहन उपाध्याय एव आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एव महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.