मर्डर कर फरार हुये आरोपी को अटेर पुलिस ने किया गिरफ्तार






भिण्ड।  पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षा तथा अटेर एसडीओपी सुरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत अटेर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे पाँच हजार के ईनामी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

अटेर टीआई संजय सिंह इक्का से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लला उर्फ दिनेश पुत्र महेश शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी खड़ीत ने विगत 19 मार्च 2021 को अपने ही गाँव में मामूली से विवाद पर गोली मारकर,हत्या कर फरार हो गया था, पुलिस तभी से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दे रही थी, लेकिन पुलिस को हर बार चकमा देकर फरार हो रहा था, तभी पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पाँच हजार का ईनाम घोषित किया गया था।


 तभी आज अटेर थाने में पदस्थ्य सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया को मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि आरोपी ग्राम कचनाव में छिपा हुआ है तभी दल-बल के साथ दविश दी जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकडऩे में सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया आरक्षक अभिषेक, योगेन्द्र, देवेन्द्र, महिला आरक्षक अर्चना, विकास व अन्य पुलिस कर्मियों का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.