सागर-अंकुर कॉलोनी मकरोनिया सागर निवासी 13 साल 11 माह के पर्युष जैन का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने महज 15 दिन के भीतर ही अपराध कथा पर केंद्रित 72 पेज की पुस्तक लिख डाली। यह पब्लिश भी हो गई है। किताब का नाम है- ए पर्सन ऑफ गॉड वर्सेस ए पर्सन ऑफ डेविड। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपराध कथा पर लिखी किताब प्रकाशित होने पर उन्हें युवा लेखक होने के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी दिया है। पर्युष ने अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने पर्युष के सर्टिफिकेट की जानकारी सोशल मीडिया पर लिंक अपलोड कर दी है। इससे पहले पर्युष ने महज 5 दिन में कोविड-19 पर ए सक्सेस स्टोरी ऑफ इंडिया पर अपनी पहली पुस्तक लिखी थी। उनकी दोनों ही पुस्तकें ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध हैं। पर्युष के पिता राकेश जैन छुल्ला भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय संयोजक एवं कर्रापुर शासकीय स्कूल में प्रधानाध्यापक और मां प्रीति जैन गृहिणी हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
