राहतगढ़-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आर्यिका 105 भावनामति माताजी की प्रेरणा-आशीर्वाद से समाधिस्थ आर्यिका 105 प्रभावनामति माताजी के समाधि दिवस पर शांतिनाथ विधान का आयोजन गंज मंदिर में किया गया। इस अवसर पर प्रभावना जैन जनकल्याण समिति सदस्य व अन्य जैन धर्मावलंबी विधान में शामिल हुए। शास्त्री अंकित भैया के निर्देशन में विधान संपन्न हुआ। प्रातःकाल अभिषेक, शांतिधारा, पूजन की क्रियाएं संपन्न हुई। इसके बाद विधान किया गया। तत्पश्चात माताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व, साधना, चर्या पर प्रकाश डाला गया। अनुज जैन ने बताया कि 16 फरवरी 1962 को खुरई में जन्मी हेमलता की दीक्षा 20 फरवरी 1990 को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के कर कमलों से नरसिंहपुर में हुई थी। पूर्व में राहतगढ़ में माताजी का ससंघ चातुर्मास हो चुका है। आर्यिका पद पर रहते हुए कठिन तप और साधना की। अंत में 8 मई 2018 को अशोकनगर में आर्यिका अनंतमति माता के सानिध्य में समाधिमरण हो गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
