जिले में 1159.31 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
0
Thursday, September 09, 2021
शिवपुरी, - शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 1159.31 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 715.59 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1288.50 मि.मी., बैराड़ में 1286.20 मि.मी., पोहरी में 1378 मि.मी., नरवर में 1177 मि.मी., करैरा में 891 मि.मी., पिछोर में 971.10 मि.मी., कोलारस में 1210 मि.मी., बदरवास में 1135 मि.मी. एवं खनियाधाना में 1097 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Tags
