बुराहनपुर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अंदाज जुदा - जुदा


भोपाल-चुनाव प्रचार अंतिम चरण में हो ओर दिग्गज एक दूसरे पर जुबानी तीर न छोड़े,हो नही नही सकता है मध्य प्रदेश में उप चुनाव में हर कोई नए अंदाज में जनता के बीच पुहंच कर अपनी पार्टी को बढ़ मिले इसके लिए मेहनत कर रहे है इसी बीच बुरहानपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी कलाकारों के साथ डांस किया। सिंधिया यहां डोईफोड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। आदिवासी कलाकारों को थिरकता देख सिंधिया ने भी उनके साथ कदमताल मिलाए। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी उनके साथ थिरके।

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा समेत 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होना है। बुरहानपुर के खकनार के डोईफोड़िया गांव में सिंधिया ने लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाने साधे। कहा- वह व्यक्ति कहता है कि सरकार चुरा ली। जिनके शासनकाल में चोरों का संग्रह वल्लभ भवन बन गया था। भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। लूट प्रदेश बन गया था।कोरोना काल में बाएं तरफ सलमान खान और दाएं तरफ जैकलिन फर्नांडिज के साथ कमलनाथ को फोटो खिंचवाने का समय था। जनता के लिए नहीं था। तब लॉकडाउन नहीं लगा था, लेकिन कमलनाथ लॉकडाउन में चले गए थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.