कांग्रेस से हमेशा झूठ बोला, भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया : सांसद केपी यादव




शिवपुरी। आज पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में भाजपा द्धारा विशाल युवा सदस्यता समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एक हजार से ज्यादा कांग्रेसी, युवाओं व नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि विशाल युवा सदस्यता समारोह खनियांधाना के पिछोर बाईपास सिद्ध स्थान मदन सिंह बाबा बुधना नदी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद केपी यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अध्यक्षता प्रीतम लोधी, विशिष्ट अतिथि प्रहलादसिंह यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष खनियांधाना, जगराम यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष, गोपालसिंह पाल प्रदेश समन्वयक घुमंतू जनजाति महासंघ मप्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अभा पाल महासभा, अशोक यादव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सांसद केपी यादव ने कहा कि  इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही उन्होंने क्या विकास कार्य किए सभी को पता है। वहीं जब भाजपा की सरकार आई तो विकास कार्यों की झड़ी लग गई आज भारत की पहचान विश्वस्तर पर है। भाजपा ने कुछ ही सालों में वह कर दिखाया जो सरकार में लंबे समय तक रहकर कांग्रेस नहीं कर पाई। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाओं से प्रत्येक परिवार में कोई न कोई लाभांवित है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करते दिखाती है, कांग्रेस की तरह झूठे वायदे नहीं करती। आज इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर कई युवा व अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है या यूं कहें कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि आज युवा व अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज आप सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है अब आपको भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी घर—घर जाकर देना है। इस अवसरपर भाजपा के पदााधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.