भोपाल: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते दामों के बाद अब सराफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।
राजधानी भोपाल में आज सोने के दाम बढ़ गए हैं। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 92,450 से 92,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। तो वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 97,070 से बढ़कर 97,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है
सोना ही नहीं, लगातार लंबे समय से चांदी भी लगातार उछाल पर है। कल तक 1,25,000 रुपए किलो बिक रही चांदी आज 1,26,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।
सोने की शुद्धता का कैसे लगाएं पता?
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क की खास अहमियत होती है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है। वैसे ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में ही बिकता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही ज्यादा शुद्ध होगा। आपको बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9%, 22 कैरेट सोना 91% और 18 कैरेट सोना 75 फीसदी तक शुद्ध होता है।

